दो पक्षों में हुए झगड़े में 5 लोग हुए घायल:पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

चूरू न्यूज़ ,रंजिश

शहर की नई सड़क पर मंगलवार दोपहर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इससे दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का वार्ड में मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने इलाज किया।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने से हेड कॉन्स्टेबल नमो नारायण मीणा व अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में वार्ड 26 निवासी नयूम (25), रिजवान (23) और दूसरे पक्ष में , मो. समीर (35),वार्ड 23 निवासी मजफूज (39) और अली अकबर (26) घायल हो गए। अस्पताल में मो. समीर ने बताया है कि नयूम व रिजवान से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है, जो की मामला अब निपट चुका था।

मंगलवार दोपहर को तीनों भाई मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। तभी रास्ते में रिजवान और नयूम ने मिलकर हमारे साथ लाठी और सरियों से मारपीट की।और वहीं, दूसरी ओर अस्पताल में घायल रिजवान ने बताया है कि मंगलवार दोपहर वह नयूम के साथ घर के आगे बैठे थे। तभी मो. समीर, महफूज व अली अकबर ने आकर उनके साथ लाठी और सरियों से मारपीट की, जिससे वह दोनों भाई घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मगर अस्पताल आई पुलिस ने मामला शांत करवाया।

चूरू शहर की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमरे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन कर ले साथ ही आप हमारे टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन करे ले ताकि आप रहे हमेशा चूरू शहर की छोटी बड़ी खबरों से अपडेट

WhatsaapJoin Now
TelegramJoin Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here