UP: दूल्हा नहीं जानता था Pm प्रधानमंत्री का नाम, दुल्हन को आया गुस्सा, छोटे भाई से जबरन करा दी शादी 2023

By Times Now Media

Updated On:

Follow Us
UP Ghazipur News
खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

UP Ghazipur News: UP उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक शादी के दौरान दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया था उसके बाद दुल्हन ने उसके साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन और उसके परिजनों का कहना है कि दूल्‍हा मंदबुद्धि है।

दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार किए जाने के कुछ देर बाद दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी दूल्हे के ही छोटे भाई के साथ करा दी। शादी संपन्न होने के कुछ देर बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। शादी के बाद अब मामले में पंचायत चल रही है। दरअसल, यह पूरा मामला गाजीपुर में आने वाला जनपद के सैदपुर थाने अंतर्गत के एक गांव का है। गांव के में रहने वाले एक युवक की शादी 11 जून को एक गांव की रहने वाली एक युवती के साथ तय की गयी थी। तय समय पर बारात घर से निकली थी ।

हिसार में पत्नी और उसके 2 भाइयों को मारी गोली की हत्या , एक साथ 3 मर्डर से फैली सनसनी

June 13, 2023 बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा भी लड़का पक्ष के लोगों की बहुत खातिरदारी की गई। शादी की रस्म प्रारंभ की गयी और दूल्हे दुल्हन एक दूसरे को माला पहनाई । रात में सब कुछ ठीक चलता रहा था और शादी भी संपन्न हो गई। उसके बाद सुबह होने पर कोहबर में जाने पर दुल्हन की सहेलियों ने और उसकी बहनों ने दूल्हे से मजाक करना शुरू कर दिया।

इस मजाक के दौरान लोगों ने दूल्हे से प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो दूल्हा नहीं बता सका। फिर दुल्हन की कुछ सहेलियों ने गंभीर होकर दूल्हे से फिर से प्रधानमंत्री का नाम पूछा, उसके बाद भी दूल्हे ने प्रधानमंत्री का नाम नहीं बतापाया , तो लोगों ने समझा कि ये दूल्हा तो मंदबुद्धि है। इसके बाद और भी कई और सवाल किए गए दूल्हा जिनका जवाब फिर भी नहीं दे सका।

Up Times Now Media News

Table of Contents

दूल्हा मंदबुद्धि होने के चलते दुल्हन ने शादी करने से साफ साफ इनकार कर दिया। इस बात की जैसे ही दुल्हन के घरवालों को भनक लगी तो वह भी हैरान रह गए। उसके बाद मौजूद संभ्रांत लोगों से बातचीत की गई। बातचीत के कुछ देर बाद दूल्हे के छोटे भाई के साथ ही दुल्हन की शादी करा दी गई और शादी के बाद विदाई भी कर दी गई।

12 जून से ही लड़की अपने ससुराल में ही रही अब बीते शनिवार को लड़की के पक्ष के लोग लड़की की विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचे ही लड़का पक्ष के लोगों ने विदाई करने से साफ इंकार कर दिया। विदाई करने से इनकार किए जाने के कुछ देर बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया हालांकि किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की गई थी।

इस बारे में सैदपुर थाना प्रभारी द्वारा मीडिया को दी गयी जानकारी में बतया कि लड़की और लड़के के पक्ष के लोग थाने पर आए थे लेकिन कुछ बात चित के बाद में दोनों ने आपसी सहमति से मामले को यही समाप्त करने की बात की और’ उसके बाद वापस लौट गए। Up,Up News

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment