बदमाशों ने युवक पर किया लाठियों से हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; थाने में शिकायत करने पर गुस्से में थे आरोपी

By Rakshit

Published On:

Follow Us
बदमाशों ने युवक पर किया लाठियों से हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; थाने में शिकायत करने पर गुस्से में थे आरोपी
खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

सरदारशहर में एक युवक पर चार से पांच लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का नाम राजपाल सोनी है जो वार्ड नंबर 18 का रहने वाला है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों और उसकी पुरानी रंजिश है। शनिवार रात को आरोपियों ने फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और आरोपी फरार हैं।

बदमाशों ने युवक पर किया लाठियों से हमला

पीड़ित का बड़ा भाई भंवर लाल सोनी ने बताया कि वार्ड 18 के ही प्रभुराम सोनी (47) और उसके बेटे किशन लाल सहित 4-5 अन्य बदमाशों ने दोपहर 3 बजे लाठियों से मारपीट करते हुए राजपाल को घायल कर दिया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।भंवरलाल ने बताया कि आरोपियों को लेकर सूचना कई बार पुलिस थाने में दी गई थी। पुलिस ने प्रभुराम सोनी को भी पाबंद किया हुआ था।

परिवार के किसी भी सदस्य से बातचीत तक नहीं करने के लिए कहा गया था, लेकिन शनिवार रात को राजपाल और श्यामसुदर को जान से मारने की फोन पर धमकी दी गई, जिसकी रिपोर्ट थाने में दी तो उस बात को लेकर गुस्सा करते हुए भीमखमसिंह कॉलोनी में राजपाल की मोटर साइकिल को टक्कर मारते हुए उनको नीचे गिरा दिया। इस दौरान प्रभुराम सोनी और उनका पुत्र किशनलाल सोनी सहित अन्य चार पांच बदमाशों ने लाठियों से वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।इस मामले में थाना अधिकारी मदन लाल ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

Rakshit

Rakshit Choudhary : 12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे TimesNowMedia.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रहा हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment