झारिया पंचायत को उप तहसील बनाने की मांग:ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गांव को दूधवाखारा में जोड़ने पर जताया विरोध

Churu News,churu news today,churu news in hindi,rajasthan churu news,sadulpur news,Rajgarh News,Churu news

TimesNowMedia.com चूरू के झारिया गांव को उप तहसील दूधवाखारा में जोड़ने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि निसार खान व पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया की अगुवाई में सीएम के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्राम पंचायत झारिया को उप तहसील बनाने की मांग की।

के झारिया गांव को उप तहसील दूधवाखारा में जोड़ने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि निसार खान व पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया की अगुवाई में सीएम के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्राम पंचायत झारिया को उप तहसील बनाने की मांग की।

पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल झारिया ने बताया कि ग्राम पंचायत झारिया की उप तहसील दूधवाखारा से दूरी करीब 35 किमी है, जबकि चूरू मुख्यालय मात्र 10 किमी की दूरी पर है। दूधवाखारा जाने के लिए आवागमन का भी कोई साधन नहीं है। पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल ने कहा कि झारिया को दूधवाखारा में जोड़ना सरासर अन्याय है। झारिया को चूरू तहसील में ही रखा जाए। इसके साथ ही बताया की ग्राम पंचायत की आबादी करीब 10 हजार है, जो उप तहसील की सभी शर्तें पूरी करती है, इसलिए ग्राम पंचायत झारिया को उप तहसील बनाया जाए, ताकि आस-पास के गांवों को भी इसका फायदा मिल सके। इस मौके पर तिलोक गोदारा, भंवर सिंह फौजी, रामेश्वर कस्वां, अख्तर,खान मोहम्मद शोकत काजी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

चूरू शहर की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमरे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन कर ले साथ ही आप हमारे टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन करे ले ताकि आप रहे हमेशा चूरू शहर की छोटी बड़ी खबरों से अपडेट

WhatsaapJoin Now
TelegramJoin Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here