रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव:पोल फैक्ट्री में करता था मजदूरी, लाइन तक पहुंचा कैसे पुलिस कर रही जांच

By Rakshit

Published On:

Follow Us
रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव:पोल फैक्ट्री में करता था मजदूरी, लाइन तक पहुंचा कैसे पुलिस कर रही जांच
खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव

शहर के सदर थाना क्षेत्र के बालरासर गांव में शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पर 1 युवक का शव मिला। प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई है मौत। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई वीरेन्द्र सिंह पहुंचे मौके पर, और शव को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

एएसआई वीरेन्द्र सिंह ने बताया है कि रेलवे चौकी से सूचना मिली है कि बालरासर स्टैंड के पास में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गार्ड के द्वारा मृतक के शव को चूरू रेलवे स्टेशन लाया गया। उन्होंने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर के डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त बिहार के सोहांसी बेवरिया मजुप्फुर निवासी अनिल पटेल (30) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद में रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि है मृतक बालरासर में स्थित एक पोल फैक्ट्री में मजदूर का काम करता था। यह घटना स्थल पर कैसे आया है। इसका पता मामले की जांच करने पर ही पता लगेगा।

यह भी पढ़े:

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

Rakshit

Rakshit Choudhary : 12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे TimesNowMedia.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रहा हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment