राजगढ़ सादुलपुर में महिलाओं के फर्जी खाते खोल लाखों रुपए का लेनदेन

By Rakshit

Published On:

Follow Us
राजगढ़ सादुलपुर में महिलाओं के फर्जी खाते खोल लाखों रुपए का लेनदेन
खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

राजगढ़ सादुलपुर में महिलाओं के फर्जी खाते खोल लाखों रुपए का लेनदेन

राजगढ़ सादुलपुर थाने में 10 जुलाई पुलिस अधीक्षक जय यादव की जनसुनवाई में दमामी समाज की महिलाओं के साथ हुए कथित फ्रॉड का मामला मुख्य रहा।कांग्रेस के प्रमुख नेता लाल मोहम्मद दमामी के नेतृत्व में करीब 50 महिलाएं 4-00 बजे ही पुलिस थाने पहुंच गई। उनकी सुनवाई करीब सवा घन्टे बाद हो पाई।
महिलाओं ने एसपी को बताया की एनजीओ संचालक अंजना नामक महिला ने लोन दिलवाने के नाम पर उनकी आईडी ली। आरोप यह भी लगाया गया है कि मिली भगत करके एक्सिस बैंक में उनके खाते खोल दिए, जिसकी उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई।


महिलाओं ने जनसुनवाई में बताया कि उनके घरों में चेक बुक पहुंची, तब उन्हें मालूम पड़ा। उसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि उनके खातों में लाखों लाखों रुपए का लेनदेन हो चुका है। यह भी बताया कि अनेकों महिलाएं अनपढ़ है जिन्हें साइन करने नहीं आते मगर उनके हस्ताक्षर बैंक रिकॉर्ड में किए हुए हैं।
एसपी ने उनको यही आश्वासन दिया कि आप लोगों का कुछ नहीं होगा। आप लोगों के साथ कोई फ्रॉड नहीं हुआ है ना ही आपकी कोई राशि हड़पी गई है। इसलिए आप निश्चित रहो आपका कुछ नहीं होगा।

एसपी को यह भी बताया गया कि राजगढ़ में इस प्रकार का बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है और ऑनलाइन गेम के नाम पर बैंकों में काफी अवैध लेनदेन संभावित है। इसमें किसी गैंग के शामिल होने की आशंका भी हो सकती है। इस बात पर पुलिस अधीक्षक में कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस अधीक्षक ने लगभग जन सुनवाई बंद ऑफिस में ही की। परिवादी बाहर सुनवाई का इंतजार करते रहे मगर लगभग सुनवाई बंद ऑफिस में हुई।

दमामी समाज की पीड़ित महिलाओं को भी जब अंदर बुलाकर बात करने का कहा तो महिलाओं ने मना कर दिया। उसके बाद एसपी बाहर आए तथा उन्होंने सुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान पूर्व चैयरमैन मंगतु राम मोहता, पार्षद हैदर अली, स्वर्णकार संघ के श्यामलाल सोनी, पूर्व पार्षद शंकर रेगर, अशोक सरावगी, लाजवन्ती यादव, सुनील यादव आदि भी उपस्थित थे। इनमें से कईयों अपने-अपने परिवाद भी लिखित रूप में एसपी को दिए।

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

Rakshit

Rakshit Choudhary : 12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे TimesNowMedia.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रहा हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment