राजगढ़ सादुलपुर के मेहता हॉस्पिटल की कथित लापरवाही से एक महिला रोगी की हुई मौत के बाद परिजन और अन्य लोग गुस्साए हुए हैं।

By Rakshit

Published On:

Follow Us
राजगढ़ सादुलपुर के मेहता हॉस्पिटल की कथित लापरवाही से एक महिला रोगी की हुई मौत के बाद परिजन और अन्य लोग गुस्साए हुए हैं।

राजगढ़ सादुलपुर के मेहता हॉस्पिटल की कथित लापरवाही से एक महिला रोगी की हुई मौत के बाद परिजन और अन्य लोग गुस्साए हुए हैं।

3 जून दोपहर को 47 वर्षीया सुनीता पत्नी पवन धाणक नामक उक्त महिला के शव को अस्पताल के आगे रखकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के आगे हंगामा कर रहे हैं। राजगढ़ पुलिस के अधिकारी व पुलिस बल भी पहुंच गया हैं तथा समझाइश और वार्ता का दौर जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुनीता नामक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन करीब 5 सप्ताह पहले अस्पताल पहले मेहता हॉस्पिटल में किया गया था। 27 मई को महिला की पेशाब के लिए लगाई गई नलकी (कैथेटर) निकलवाने के लिए रोगी को अस्पताल लाया गया। उस दौरान महिला के खून बहना शुरू हो गया। रक्तस्राव नहीं रुकने पर महिला को हिसार ले जाया गया।

कई दिन तक हिसार में उपचार के बाद अब उस महिला ने तोड़ दिया है। परिजनों की आरोप है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही से कोई दूसरी नस को काट दिया। उसे एक बार बांधकर छोड़ दिया गया और अब उसी कारण रक्तस्राव हो गया जो रुक भी नहीं पाया एवं उसी कारण मौत हुई है।समाचार लिखे जाने तक डेड बॉडी को हॉस्पिटल के आगे रखकर धरना प्रदर्शन जारी है।।

राजगढ़ सादुलपुर के मेहता हॉस्पिटल की कथित लापरवाही से एक महिला रोगी की हुई मौत

Rakshit

Rakshit Choudhary : 12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे TimesNowMedia.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रहा हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now