करंट की चपेट में आने से झुलसा मासूम:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेलते-खेलते कूलर के पास चला गया था बच्चा

By Rakshit

Published On:

Follow Us
करंट की चपेट में आने से झुलसा मासूम:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेलते-खेलते कूलर के पास चला गया था बच्चा
खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

चूरू के वार्ड 26 में अपने ननिहाल आए डेढ़ साल के बच्चा गुरुवार दोपहर कूलर पर करंट की चपेट में आने से झुलस गया। बच्चे को परिजनों ने गंभीर हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई गिरधारीलाल सैनी और कॉन्स्टेबल अनीता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

करंट की चपेट में आने से झुलसा मासूम:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेलते-खेलते कूलर के पास चला गया था बच्चा
करंट की चपेट में आने से झुलसा मासूम:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेलते-खेलते कूलर के पास चला गया था बच्चा

एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि वार्ड 26 में डेढ़ साल का इंतियाज काफी दिनों से अपने गांव राजलदेसर से चूरू में अपने ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार दोपहर उसकी मां और परिवार के लोग घर में काम कर रहे थे। उसी दौरान इंतियाज खेलते-खेलते चल रहे कूलर के पास चला गया। कूलर में पहले से करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में बच्चा भी आ गया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर अस्पताल से पीडियाट्रीक डॉक्टर को बुलाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को मातृ शिशु अस्पताल में स्थित पीकू वार्ड में भर्ती किया है, जहां उसको वेंटीलेटर पर रखा गया है।

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now
खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े Join Now

Rakshit

Rakshit Choudhary : 12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे TimesNowMedia.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रहा हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment