Lakhpati Didi Yojana : उत्तराखंड में ग्रामीण विकास विभाग के तहत चल रही लखपति दीदी योजना ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब इस सफलता के बाद पूरे राज्य में 1.50 लाख और लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही हाउस ऑफ हिमालय पहल के तहत आदि कैलाश मार्ग पर नए आउटलेट भी खोले जाएंगे, जो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे और महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करेंगे।
आर्थिक विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है।
ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने ‘लखपति दीदी’ योजना और ‘हाउस ऑफ हिमालय’ के कार्यों की समीक्षा की। मीडिया को जारी एक बयान में ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत महत्वपूर्ण है।
Lakhpati Didi Yojana
Lakhpati Didi Yojana: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत ‘लखपति दीदी “योजना के तहत यह काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री जोशी ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के काम को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।
Table of Contents
ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर अब तक कुल 164 आउटलेट खोले गए हैं। ये आउटलेट स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेचने के लिए मंच प्रदान करते हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से लाभ होता है। नए आउटलेट खोलने की प्रक्रिया भी जोरों पर है। यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है।Lakhpati Didi Yojana
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र को मिली स्मार्ट सिटी जैसी सौगातें, महाभारत स्टाइल में दिखेगा शहर